Giridih News :हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को ले थाना प्रभारी से मिलीं मुखिया

Giridih News :पति के पर जानलेवा हमला से क्षुब्ध गोलगो पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी शुक्रवार को बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की.

बेंगाबाद. पति के पर जानलेवा हमला से क्षुब्ध गोलगो पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी शुक्रवार को बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की. उन्होंने थाना प्रभारी से उनके पति महेंद्र दास के पर जानलेवा हमला करने वालों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. कहा कि गुरुवार को उनके पति घर पर थे. इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर बरमन बहियार गांव के मनोज वर्मा, राजेंद्र वर्मा सहित पांच लोगों ने घर पहुंचे और पति पर जानलेवा हमला किया. हमला में उनके पति के सिर पर गंभीर चोट आई है. ग्रामीणों के जमा होने से पूर्व हमलावर फरार हो गये. वह बीच बचाव करने आयी, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. इधर, आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >