स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को देवरी प्रखंड सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने की. बैठक में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश
बैठक में पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने तथा निर्धारित समय पर ध्वजारोहण सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बीडीओ ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश और तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से समारोह को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की अपील की.
बैठक में जिप सदस्य बिमल सिंह, उस्मान अंसारी, बीपीआरओ राधेश्याम राणा, बीपीओ गणेश मंडल, राजकुमार हेंब्रम, एसआई रिशु सिन्हा, एएसआई बुद्धिनाथ मार्डी, अजय राय, आशीष शर्मा, मोजाहिद अंसारी, कपिलदेव राय, धोकल दास, शांति किस्कु, लाला अशोक कुमार, जितेंद्र शर्मा, आरिफ रजा, नवीन मुर्मू, उपेंद्र साव, शनिदेव दास, रउफ अंसारी, रामदेव वर्मा, बसंत राय समेत अन्य मौजूद थे.
