Giridih News: बेटे को मां से झगड़ा करने से रोका, तो पिता को ईंट से मारकर किया घायल

Giridih News: खूबलाल ने बताया कि मेरी पत्नी और बड़े बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. उसे रोकने गया था. इसी दौरान बड़े बेटे ने ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरणडीहा के रहने वाले 60 वर्षीय खूबलाल यादव को उनके बड़े बेटे बबलू यादव ने ईंट से मारकर घायल कर दिया. खूबलाल ने बताया कि मेरी पत्नी और बड़े बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. उसे रोकने गया था. इसी दौरान बड़े बेटे ने ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया. खूबलाल ने बताया कि पहले भी कई बार बेटा मारपीट कर चुका है. इसे लेकर कई बार पंचायती भी हुई है. थाने में आवेदन भी दिया गया था. हाल में ईंट मारने की घटना के बाद घायल ने एक बार फिर से मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >