Giridih News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, परिजनों ने बचायी जान

Giridih News: नगर थानांतर्गत अरगाघाट रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में बीती देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गयी. घटना के वक्त घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे. अचानक कमरे से धुआं और आग की लपटें देख अफरातफरी मच गयी.

समय रहते सभी किसी तरह घर से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता मनीषा वर्मा के पुत्र राकेश रंजन ने बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच अचानक कमरे में शॉर्ट-सर्किट से देखते ही देखते आग फैल गयी. आग लगते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और आग बुझाने में जुट गये. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी. स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, पर तब तक घर में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और जरूरी कागजात समेत लाखों के सामान जलकर राख हो चुके थे. हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई. बताया गया कि पीड़िता मनीषा वर्मा सदर प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है. पीड़ित परिवार प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >