बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह से 28 फरवरी की रात एक स्कार्पियो चोरी हो गयी. भुक्तभोगी दिलीप कुमार ने बगोदर थाना में शिकायत की है. दिलीप ने कहा है कि उसने प्रतिदिन की तरह शाम को अपनी स्कार्पियो संख्या जेएच 02बीबी 1111 को खड़ी कर घर में सोने चले गये. सुबह उठने पर स्कार्पियो गायब मिली. अपने स्तर से काफी खोजबीन भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर पचा टला कि चोर स्कॉर्पियो ले गये हैं. उसने बगोदर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
