Giridih News :बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत

Giridih News :बालू लेकर शनिवार की दोपहर जा रहे ट्रैक्टर के किशनीचक के पलट जाने से चालक बिशनीशरण निवासी राम बेसरा (18) की मौके पर ही मौत हो गयी.

घटनास्थल पहुंची बेंगाबाद पुलिस ट्रैक्टर से दबे चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया. सीएचसी बेंगाबाद लाये जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

ट्रैक्टर में कोई मजदूर नहीं था

बताया जाता है कि चोरगाता नदी से ट्रैक्टर में बालू लेकर चालक राम बेसरा मानसिंहडीह की ओर जा रहे था, दूसरे मजदूर नदी में ही ट्रैक्टर के लौटने की प्रतीक्षा में थे. किशनीचक गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर गहरे खेत में जाकर पलट गया. ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक संभल नहीं पाया और वह बुरी तरह से दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. गनीमत थी कि कोई मजदूर ट्रैक्टर में नहीं था. सूचना मिलने के बाद मृतक के पिता फातो बेसरा व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे. ट्रैक्टर मालिक की पहचान मानसिंहडीह गांव के ही एक व्यक्ति के रूप में की गयी है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >