प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पथ आरइओ विभाग के अधीन है. इसकी विशेष मरम्मत की जिम्मेदारी बंगाल के एक संवेदक को मिली है.
संवेदक के कर्मी गांवों में पीसीसी और गांव के बाहर पिचिंग का कार्य करा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक ने विभाग के साथ सांठगांठ कर पीसीसी ढलाई में मनमानी की है. बिना वाइव्रेटर के प्रयोग के ही ढलाई कर खानापूर्ति की है और नियमित पानी भी नहीं डाला.इससे कई स्थानों पर पीसीसी फट चुकी है. वहीं अब पिच में नाममात्र का अलकतरा दिया जा रहा है, इससे बनने के साथ ही बजड़ी उखड़ने लगी है.
झामुमो-भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने की जांच की मांग
इधर फाब्ला नेता राजेश यादव, भाजपा नेता मंटू शर्मा, अर्जुन प्रसाद वर्मा, झामुमो नेता नरसिंह नारायण देव के अलावा तेलोनारी, छोटकी खरगडीहा, ओझाडीह और मोतीलेदा पंचायत के मुखिया ने भी घटिया निर्माण कार्य पर आपत्ति जतायी है.
बनने के साथ ही उखड़ रही बजड़ी को दिखाते हुए सड़क निर्माण में संवेदक की मनमानी बताते हुए वरीय अधिकारियों से जांच की मांग की है. फाब्ला नेता राजेश यादव ने प्राक्कलन की अनदेखी कर मार्च लूट का आरोप लगाते हुए जनता के सामने सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग विभाग से की है. कहा कि ऐसा नहीं होने पर जनता के साथ मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.बता दें कि चार दिन पूर्व तेलोनारी पंचायत के ग्रामीणों ने विरोध किया था जिसके बाद पुनः दुबारा पिच कर संवेदक के कर्मियों ने सुधार का भरोसा दिया था, लेकिन पुनः अपनी हरकत पर कायम है जिससे आक्रोश भड़क रहा है. इधर कनीय अभियंता मो फैज का कहना है जांच कराई जायेगी. गड़बड़ी मिलने पर सुधार कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
