Giridih News :मारांग बुरु पारसनाथ में बाहा पर्व को ले धार्मिक विधान शुरू

मारांग बुरु पारसनाथ में आयोजित बाहा पर्व को लेकर बुधवार से धार्मिक विधान शुरू हो गये हैं. बुधवार को मरांग बुरु स्थित दिशोम मांझीथान में देवी-देवता के स्नान-ध्यान के विधान के अलावा इष्टदेव की पूजा-आराधना की गयी.

कार्यक्रम को लेकर दिशोम मांझी थान में भव्य पंडाल बनाया गया है. जगह-जगह बैनर-पोस्टर भी लगाये गये हैं. गुरुवार को पूजास्थल में मंडपाच्छादन व विशेष पूजा विधान के बाद देर शाम श्रद्धालु पहाड़ स्थित जुग जाहेर थान को जायेंगे. शुक्रवार को प्रातः जुग जाहेर थान में आदिवासी रिवाज के अनुसार इष्टदेव पूजे जायेंगे. बाहा पर्व को लेकर शुक्रवार 20 फरवरी को दिशोम मांझी थान में धर्मसभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

पुलिस बलों की कर दी गयी तैनाती

बाहा पर्व के मौके पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व चंपई सोरेन के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम स्थल के आसपास अभी से पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं. कार्यक्रम को लेकर एसपी अभियान सुरजीत कुमार व एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश भी दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >