मूकबधिर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बताया जाता है कि शुक्रवार को करीब एक दिन बजे मूकबधिर नाबालिग अपने घर से कुछ दूरी पर धान का बीड़ा लाने खेत गयी थी. इसी क्रम में एक युवक प्रद्युमन कुमार ने उसका पीछा किया और दुष्कर्म कर फरार हो गया.

नवडीहा ओपी क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. हालांकि, घटना के बाद पुलिस रेस हुई और 12 घंटे के अंदर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि शुक्रवार को करीब एक दिन बजे मूकबधिर नाबालिग अपने घर से कुछ दूरी पर धान का बीड़ा लाने खेत गयी थी. इसी क्रम में एक युवक प्रद्युमन कुमार ने उसका पीछा किया और दुष्कर्म कर फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता कुछ दूरी पर धान काट रहे गांव लोगों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों को नवडीहा ओपी में आवेदन दिया. इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात ही अभियुक्त प्रद्युमन कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी शादीशुदा है और सूरत में काम करता है. वह हाल में ही घर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >