पुणे में संदिग्ध परिस्थितियों में बगोदर के मजदूर की मौत, 2 दिन बाद गांव शव पहुंचते ही मचा कोहराम

पुणे में बगोदर के प्रवासी मजदूर संजय मिर्धा की संदिग्ध मौत से परिवार पर गहरा दुख छाया है. आर्थिक तंगी के बीच गांव वालों ने सहारा देने का वादा किया.

गिरिडीह. बगोदर प्रखंड के खेतको गांव निवासी प्रवासी मजदूर संजय मिर्धा (36) की महाराष्ट्र के पुणे में 20 सितंबर को मृत्यु हो गयी. उनका शव मंगलवार को गांव पहुंचा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार संजय मिर्धा पुणे में रहकर मजदूरी करते थे. 20 सितंबर को उनका शव सड़क किनारे पाया गया था. हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है. संबंधित स्तर पर मामले की जानकारी जुटायी जा रही है.

परिवार के सामने खड़ा हुआ आर्थिक संकट

संजय मिर्धा परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे. परिवार में उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी तथा दो बच्चे हैं. उनकी असामयिक मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों के समक्ष आर्थिक चुनौतियां भी खड़ी हो गयी हैं.

मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व विधायक

घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह खेतको गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. उन्होंने संजय मिर्धा के निधन को दुखद बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पूर्व विधायक ने कहा कि संजय जिस कंपनी में कार्यरत थे, वहां से परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने संबंधित पक्षों से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की बात कही.

मौके पर पूर्व मुखिया संतोष रजक, रामचंद्र मंडल सहित कई ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. गांव के लोगों ने भी परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में देर रात चोरी की वारदात: ताला तोड़कर उड़ाई नगदी और सामान, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gourav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >