घर में आग लगने से 40 हजार की संपत्ति जली

घर में आग लगने से 40 हजार की संपत्ति जली

देवरी. देवरी प्रखंड अंतर्गत गुनियाथर पंचायत के कसोइया गांव निवासी चिंतामन राय के घर में आग लगने से चालीस हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने की घटना मंगलवार की दोपहर दो बजे की है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर में चिंतामन राय के घर में अचानक आग लग गयी. घर के सदस्य व गांव के लोग मौके पर जुट कर आग को बुझाने में जुट गए. इस दौरान डीजल पंप मशीन लगाकर आग पर काबू पाया गया. लेकिन इसके पूर्व चावल, गेहूं, कपड़ा सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में पीड़ित का घर भी जल गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >