धनवार प्रखंड की दक्षिणी डोरंडा पंचायत के तीन गांवों में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व युवतियों ने कारीटांड़ चंचलिनी माता मंदिर से शुरू होकर पंडासिंघा के रास्ते दासेडीह के हनुमंत मंदिर, डोरंडा बजरंगबली चौक, शिव दुर्गा मंदिर होते हुए 10 किमी रास्ता तय कर बरमसिया (डोरंडा) स्थित उत्तरवाहिनी नदी से जल भरा. आयोजन समिति के अध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि दक्षिणी डोरंडा पंचायत अंतर्गत के दासेडीह व पंडासिंघा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तथा चंचलिनी माता मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का सात दिवसीय आयोजन है. इसमें तीनों मंदिरों में अलग-अलग पूजा और प्राण प्रतिष्ठा होगी, लेकिन कथा मंच एक ही होगा. प्रतिदिन दिल्ली से आया रीना प्रिया की टीम भक्ति जागरण प्रस्तुत करेगी. मानस कोकिला दिल्ली की साध्वी प्रीति प्रिया, जौनपुर के महामंडलेश्वर मानस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामेश्वरानंद जी प्रवचन देंगे. वहीं, वृंदावन से आयी श्री बांके बिहारी रास मंडली टीम रासलीला प्रस्तुत करेगी.
ये थे मौजूद
यज्ञाचार्य डॉ विनोद उपाध्याय की देखरेख और मुख्य पुजारी चूरो यादव, सरयू मिस्त्री, दौलत यादव, राजकुमार यादव, मुकेश सिंह, दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा. महायज्ञ संरक्षक राजू पांडेय, सुरेंद्र सिन्हा, जयदेव राय, रामेश्वर मोदी, रामदेव सिंह, अजय मिस्त्री, गंगाधर पांडेय, सुजीत सिन्हा हैं. समति के सचिव रंजीत राय, कोषाध्यक्ष देवानंद राय, प्रमुख संयोजक भागीरथ राय, कार्यक्रम संचालक सुरेंद्र मोदी, समिति प्रमुख संजय यादव, मेला प्रभारी ओमप्रकाश, मीडिया प्रभारी उदय शंकर अग्रवाल, अविनाश सिन्हा, संतोष विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा आदि सक्रिय हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
