पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी (62) का शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे निधन हो गया. वह पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं. निधन की खबर मिलते ही शाहाबादी आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया.
सामाजिक कार्यों में रहती थीं सक्रिय
पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थीं. उन्होंने कहा कि प्रभा शाहाबादी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है.
मंत्री समेत कई लोगों ने जताया शोक
निधन की सूचना मिलने पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई लोग शाहाबादी आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. लोगों ने दिवंगत प्रभा शाहाबादी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
प्रभा शाहाबादी का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 10 बजे गिरिडीह श्मशान घाट में किया जाएगा.
