अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी

गाबाद पुलिस ने गुरुवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस टीम ताराजोरी पंचायत के तिलेबोना गांव पहुंची.

बेंगाबाद. बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस टीम ताराजोरी पंचायत के तिलेबोना गांव पहुंची. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस गांव के कई घरों में महुआ शराब का धंधा चल रहा है. टीम ने कुछ घरों में छापेमारी करते हुए महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया. 25 किलो से अधिक जावा महुआ को नष्ट कर लीटर महुआ शराब को बहा दिया. धंधे से जुड़े लोगों को चेतावनी भी दी.

अंग्रेजी शराब की सूचना पर किया सर्च

इधर, पुलिस को जानकारी मिली कि चपुआडीह की एक स्टेशनरी दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब बेची जाती है. टीम उक्त दुकान पहुंची और सर्च अभियान चलाया. खोजबीन के दौरान पुलिस को विशेष सफलता नहीं मिली. पुलिस टीम की जांच से चोरी-छिपे अंग्रेजी शराब बेचने वाले दुकानदार सचेत हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >