पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

गिरिडीह.

महिला थाना प्रभारी गिरिडीह की अगुवाई में पुलिस ने मंगलवार को बेंगाबाद के लछुवाडीह में दौलत प्रसाद वर्मा के घर इश्तेहार चिपकाया. दौलत प्रसाद वर्मा पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इसके बाद से आरोपी दौलत प्रसाद वर्मा फरार है. मामले को लेकर जानकारी दी गई की तिसरी थाना क्षेत्र के दोमहन निवासी एक महिला की शादी दो वर्ष पहले हुई थी. शादी के बाद वह गिरिडीह में रहकर पढ़ाई और रोजगार के लिए मेडिकल में काम करती थी. इसी बीच 19 जनवरी 2020 को दौलत प्रसाद वर्मा से बातचीत हुई. इस क्रम में दौलत ने महिला को अच्छा से रखने का झांसा देकर उसके करीब आया और अवैध संबंध बनाना शुरू कर दिया. 1 वर्ष तक वह लगातार इस घटना को अंजाम देते रहा. बीच में जब महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो शादी टूट गई. बाद में दौलत प्रसाद वर्मा से जब महिला ने कोर्ट मैरिज करने की बात कही तो दौलत इनकार करने लगा और कहा कि वह पहले से शादीशुदा और बच्चे का बाप है. वह शादी नहीं करेगा. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई. मारपीट करने के साथ-साथ दौलत प्रसाद वर्मा ने धमकी दी कि मुकदमा करने पर जान से मार देगा. महिला पूरी तरह से परेशान होकर महिला थाना में आवेदन दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >