Giridih News: खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाके किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ खाली

Giridih News: खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाके में दो किशोरियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को अब तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है. हालांकि गिरिडीह जिले के खुखरा, पीरटांड़, डुमरी के साथ-साथ धनबाद जिले के भी कई इलाकों में पुलिस छापेमारी कर रही है.

25 जनवरी की देर रात संथाली जतरा देखकर वापस लौट रहीं दो आदिवासी किशोरियों के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. मामले में एक पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. एक ओर जहां दोनों किशोरियों का मेडिकल कराने के साथ-साथ बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज करा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न तकनीकी सहयोग से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के फिराक में लगी हुई है. इसके लिए पुलिस जहां अलग-अलग इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं टेलिफोन कॉल्स का भी मदद लिया जा रहा है. इस मामले में दोनों पीड़िता और पीड़िता के साथ लौट रहे युवक प्रकाश हेम्ब्रम से भी पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों को ढूंढने में लगी हुई है.

लगभग 50 संदिग्धों से हो चुकी है पूछताछ

एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया है. डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. इस टीम में जहां तकनीकी सेल के लोगों को शामिल किया गया है, वहीं मधुबन, पीरटांड़, खुखरा और हरलाडीह ओपी के भी कई पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल में सहयोग कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब तक 50 से भी ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के समय आरोपी संथाली भाषा में आपस में बात कर रहे थे. इस संबंध में दोनों पीड़िता ने भी पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस ने संथाली जतरा के आयोजकों के पास से सीसीटीवी का डीबीआर भी जब्त किया है जिसका पुलिस अध्ययन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >