Giridih News:योगासन प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

Giridih News:गिरिडीह के श्री श्याम सेवा समिति प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक जीते.

गिरिडीह. गिरिडीह के श्री श्याम सेवा समिति प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक जीते. गिरिडीह जिला योगासन संघ के कोषाध्यक्ष एवं तकनीकी एक्सपर्ट अमित स्वर्णकार ने बताया कि सिनियर-सी 45 से 55 उम्र के पुरुष वर्ग में रांची के जगदीश सिंह ने स्वर्ण पदक, धनबाद के जसपाल सिंह ने रजत पदक, पूर्वी सिंहभूम के अशोक कुमार सिन्हा ईस्ट व कोडरमा के अरविंद कुमार ने कांस्य पदक जीता. वहीं, महिला वर्ग में स्वर्ण पदक रांची की कंचन शर्मा, पूर्वी सिंहभूम की शिवली पात्रो रजत पदक तथा पूर्वी सिंहभूम की सुनीता प्रभात और सविता महाराणा कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिडीह योगासन संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जालान, संरक्षक नवीनकांत सिंह, अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, उपाध्यक्ष पुष्पा शक्ति, सोनी शाह, मुक्ता कुमारी, आकाश स्वर्णकार, अनिल कुमार सिंह, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, रोहित श्रीवास्तव, नीतेश नंदन, राजू सिंह कौशल, हिमांशु सिन्हा, भूमि कुमारी, पल्लवी कुमारी, उत्कर्ष गुप्ता आदि योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >