पारसनाथ कॉलेज सभागार में शनिवार को करियर परामर्श प्रकोष्ठ ने प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि डुमरी के एलआरडीसी सह प्रभारी एसडीओ जीतराय मुर्मू ने किया. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कॉलेज के उप प्राचार्य यशवंत कुमार सिन्हा, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ शशिभूषण, डॉ उमा पांडेय, प्रो विनोद कुमार अकेला, डॉ पिंटू पांडेय, प्रो मधु जायसवाल सहित शिक्षकों ने प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के टिप्स दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
