Giridih News :नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार

Giridih News :कांड संख्या 19/25 के तहत देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण करने के मामले में आरोपी बिरनी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव के बबलू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.

कांड संख्या 19/25 के तहत देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण करने के मामले में आरोपी बिरनी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव के बबलू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. वहीं, आरोपी के साथ बरामद की गयी नाबालिग को बयान के लिए गिरिडीह भेजा गया है. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि 15 फरवरी को घर से ट्यूशन जाने के क्रम में नाबालिग लड़की लापता हो गयी थी. इस मामले में लड़की के पिता ने देवरी थाना में शिकायत दर्ज करवायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >