-वन भूमि पर अवैध निर्माण मामले में एक गया जेल

Giridih News :खुखरा थानांतर्गत पोखरना गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण करने के मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

खुखरा थानांतर्गत पोखरना गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण करने के मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सतेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से वन भूमि पर मकान का निर्माण करा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर उसे निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल पंकज कुमार के नेतृत्व में जूलियस जस्टिन मुर्मू, संजय पंडित, सुरुचि कुमारी, गौतम कुमार राय और आशीष कुमार मिश्रा सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >