सड़क दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध की मौत

घटना शुक्रवार की रात की है. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात में देवकीनंदन राय नावाडीह स्थित अपने घर के पास सड़क के किनारे में खड़े थे. इसी क्रम में एक बाइक सवार उन्हें धक्का मारते हुए भाग निकला. हादसे में देवकीनंदन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए.

चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध नावाडीह गांव निवासी देवकीनंदन राय 75 वर्ष की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में हो गयी. घटना शुक्रवार की रात की है. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात में देवकीनंदन राय नावाडीह स्थित अपने घर के पास सड़क के किनारे में खड़े थे. इसी क्रम में एक बाइक सवार उन्हें धक्का मारते हुए भाग निकला. हादसे में देवकीनंदन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए. तेज बारिश होने को लेकर किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पायी. वहीं सड़क से गुजर रही देवरी थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने घायल के परिजन को घटना की जानकारी दी. हुए उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. निजी स्तर पर उपचार करवाए जाने के बाद बेहतर उपचार के लिए रांची ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष धोकल दास नावाडीह पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >