नक्सलियों की साजिश नाकाम, पारसनाथ जंगल में विस्फोटकों का जखीरा बरामद

Naxal News: संयुक्त अभियान दल ने खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के जोकाई नाला और चतरो कानाडीह इलाके में छापामारी की. इस दौरान गड्ढे में छुपाकर रखे गये लगभग 300 मीटर कॉर्डेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन बरामद किया गया.

Naxal News: गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार को पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में सुरक्षा बलों ने जंगल में छुपाकर रखे गये भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्रियों को बरामद किया है.

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

यह जानकारी बुधवार को एसपी कार्यालय में गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने दी. बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना के तहत पारसनाथ के जंगलों में विस्फोटक जमा कर रखा है.

अभियान दल का गठन कर की गयी कार्रवाई

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट के निर्देश पर द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार और सहायक कमांडेंट सीएच तोम्बा सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया. इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एफ/154 बटालियन, खुखरा थाना पुलिस बल, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वायड शामिल थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जोकाई नाला और चतरो कानाडीह इलाके में छापामारी

संयुक्त अभियान दल ने खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के जोकाई नाला और चतरो कानाडीह इलाके में छापामारी की. इस दौरान गड्ढे में छुपाकर रखे गये लगभग 300 मीटर कॉर्डेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन बरामद किया गया.

‘नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे’

बरामद रसायन का उपयोग विस्फोटक बनाने में किया जाता है. बरामद सामग्रियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस का मानना है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे.

गिरिडीह पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है : एसपी

एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि सुरक्षा बलों की सजगता और संयुक्त प्रयास से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है. उन्होंने बताया कि पारसनाथ जंगल से बरामद विस्फोटक सामग्री बेहद खतरनाक है और इसका इस्तेमाल नक्सली किसी बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए करने वाले थे.

नक्सली लगातार बना रहे भय का माहौल – पुलिस

उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता जिले में शांति और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. नक्सली लगातार भय का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त मुहिम से उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे. गिरिडीह पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को 2023 के केस में इडी ने लिया रिमांड पर

हजारीबाग में देह व्यापार, 6 होटल के संचालक सहित 17 गिरफ्तार, 30 जोड़े को पीआर बांड पर छोड़ा

झारखंड के सशक्त आदिवासी नेता थे रामदास सोरेन, जमशेदपुर में बोले सीएम हेमंत सोरेन

Viral Video: झारखंड सचिवालय में सांप, हलक में अटकी कर्मचारियों की सांसें, ऐसे आया पकड़ में

पलामू टाइगर रिजर्व में शिकार की कोशिश नाकाम, 8 भरठुआ बंदूक के साथ 9 शिकारी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >