ग्रामीणों ने कहा कि गार्डवाल का निर्माण कार्य में मटेरियल सही से नहीं दिया जा रहा है. इससे इसके जल्द टूटने की आशंका है. बता दें कि यह पुल तीन करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बना है. पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. ग्रामीण वीरेंद्र कुमार मंडल, सुधीर कुमार ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती जा रही थी. विरोध करने पर संवेदक ने काम ठीक किया, लेकिन गार्डवाल का निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है.
सीमेंट व बालू की मात्रा में बरती जा रही
गड़बड़ी
सीमेंट की मात्रा कम और बालू की मात्रा अधिक दी जा रही है. इसलिए काम बंद कराया गया है. इसकी शिकायत विभाग के जेई को देने के बावजूद भी, वह कार्यस्थल पर पहुंचकर इसकी जांच नहीं कर रहे हैं. इस बाबत विभाग के जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि गार्डवाल निर्माण कार्य बंद होने की सूचना मिली है. जांच के बाद ही कर कार्य शुरू करवाया जायेगा.
