Giridh news :लापता चालक का शव दुमका में कुएं से बरामद

Giridh news :जमुआ थानांतर्गत कुसैया गांव के लापता ट्रक ड्राइवर दीपक कुमार यादव (22), पिता रामदेव यादव का शव दुमका में बरामद हुआ है.

वारदात. 12 फरवरी को साहिबगंज से दुर्गापुर के लिए निकला था वाहन

जमुआ थानांतर्गत कुसैया गांव का था ट्रक चालक दीपक

परिजनों को हत्या का अंदेशा, थाना में दिया आवेदन

दुमका जिला के जामा थानांतर्गत आलाचातर स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं से सोमवार की सुबह बरामद किया गया. दिवंगत चालक के पिता रामदेव यादव ने जामा थाना में आवेदन देकर अपने गुमशुदा पुत्र की बरामदगी की गुहार की थी.

ट्रैक्टर से टकराने के बाद दीपक काफी घबराया हुआ था

आवेदन के अनुसार प्रार्थी का पुत्र दीपक गत कई माह से ट्रक चलाता रहा है. 12 फरवरी की शाम सात बजे साहेबगंज में ट्रक खाली कर डीपीएल दुर्गापुर जा रहा था. इसी दौरान जामा थानांतर्गत चूटोनाथ मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर चालक के चकमा देने की वजह से ट्रक एक दीवार से टकरा गया था. घटना से वह काफी घबराया हुआ था. इसके बाद दीपक पास के संतोष होटल एवं विष्णु ढाबा पहुंचकर दूसरे के मोबाइल से फोन कर उन्हें जानकारी दी. बताया कि कुछ अनजान लोगों ने उसके दोनों मोबाइल एवं ट्रक (डब्ल्यूबी 39 एफ 0791) लोगों ने छीन लिया. बैट्री एवं चाबी के साथ ट्रक का किराया 40 हजार रु भी छीन लिया.

13 को जामा थाना में की थी शिकायत

घटना को लेकर जब प्रार्थी संतोष होटल व विष्णु ढाबा पहुंचा तो पता चला कि पुत्र यहां से अन्यत्र निकल गया है. 13 फरवरी को फिर उन्होंने जामा थाना प्रभारी से अपने पुत्र की खोजबीन करने की फरियाद की. शाम तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. 16 फरवरी की सुबह प्रार्थी अपने परिजनों के साथ खोजबीन करने निकला था. इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने बताया कि आलाचातर के एक कुएं में एक लाश देखी गयी है. उक्त कुएं के पास गये तो शव दीपक का ही था. प्रार्थी ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने उसके पुत्र का मोबाइल, ट्रक की बैटरी, चाबी एवं 40 हजार रु छीनकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने पुलिस से इस कांड के आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >