नगर निगम ने चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मजबूत लोकतंत्र से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव

गिरिडीह.

लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के निमित्त गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गिरिडीह नगर निगम द्वारा कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम के तहत शहर के सर्कस मैदान में योद्धा एकेडमी द्वारा आर्मी की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के बीच लोकतंत्र के महत्व को बताया गया. इस दौरान उपस्थित युवक-युवतियों के बीच टी-शर्ट एवं टोपी का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित अशोक कुमार हांसदा, सहायक नगर आयुक्त ने युवक-युवतियों को मतदान की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है. हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र के निर्माण व विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है. नगर प्रबंधक आनंद राज ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हमें स्वयं और अन्य को भी जागरूक करना है. कहा कि मजबूत लोकतंत्र ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. इसलिए हम सभी को मतदान की तिथि को मत का प्रयोग अवश्य करना है. श्री राज ने सभी युवक-युवतियों से जिला प्रशासन द्वारा आगामी गुरुवार को आयोजित रन फॉर वोट कार्यक्रम में अवश्य भाग लेने के लिए अपील की. ऐसे मतदाताओं को एंड्रायड फोन के प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड कर मतदान संबंधी जानकारी प्राप्त करने की बात कही गयी. इसके अलावा जिन्होंने अभी तक फॉर्म 6 नहीं भरा है वो अभी फॉर्म 6 से संबंधित जानकारी दी गई. इसके अलावा सी विजिल ऐप, सुविधा ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप आदि की भी जानकारी दी गई. इस दौरान पहली बार मतदान कर रहे युवक-युवतियों के बीच मतदान करने को लेकर काफी उत्सुकता देखी गयी. मौके पर योद्धा अकादमी के अभिषेक मिश्रा, अभिजीत मिश्र, सीआइएसएफ में चयनित बबली कुमारी, लक्ष्मी, खुशबू, सचिन, प्रदीप, राहुल के अलावा निगम के गौरीशंकर यादव, सुशील सोनू, निशांत वर्मा, शिवम राय, अमित कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >