Giridih News: नाबालिग जोड़े ने कर ली शादी, सीडब्ल्यूसी काउंसेलिंग में सूचना पर हरकत में आयी पुलिस

Giridih News: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के युवक के संबंधी मानजोरी में रहते हैं. किशोर यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था. इस दौरान गांव के ही एक किशोरी के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया.

मानजोरी पंचायत में एक नाबालिग प्रेमी युगल के शादी रचा लेने की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस हरकत में आ गयी. पुलिस टीम मंगलवार की सुबह मानजोरी पहुंच गये और दोनों को कब्जे में करते हुए सुरक्षित थाना ले आयी. पुलिस अधिकारी की सूचना पर सीडब्लूसी के सुपरवाइजर प्रभु कुमार थाना पहुंचे और दोनों को लेकर अपने कार्यालय चले गये. बताया जाता है कि देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के युवक के संबंधी मानजोरी में रहते हैं. किशोर यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था. इस दौरान गांव के ही एक किशोरी के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया. मामला बढ़ जाने के बाद दोनों ने मंगलवार को शादी रचा ली. दोनों के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदल बल मानजोरी पहुंच गये और दोनों को सुरक्षित कब्जे में करते हुए थाना ले गयी. इधर, दोनों के परिजन भी सीडब्लूसी कार्यालय पहुंच गये हैं. अधिकारी दोनों की कांउसेलिंग में जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >