एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एओआइ) की टीम सोमवार की सुबह प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य साइकिल से यात्रा करते गिरिडीह पहुंची. यह टीम रांची से निकलकर देवघर जा रही थी. इस दौरान अरगाघाट में टीम लीडर मिथुन ने पत्रकारों से कहा कि कोलकाता से इस यात्रा की शुरुआत की गयी है. टीम पहले दुर्गापुर होते हुए रांची पहुंची और फिर रांची से देवघर जाने के क्रम में आज यहां पहुंची है. कहा कि इसमें एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया के कई अधिकारी व कर्मी शामिल हैं. लोगों को प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जागरूक किया जा रहा है. साथ ही शारीरिक फिटनेस का भी संदेश दिया जा रहा है. टीम में महिला सदस्य भी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
