चारा की कमी से परेशान दूध विक्रेताओं ने प्रशासन से की गुहार

गिरिडीह : जिला दूध विक्रेता संघ के सदस्यों ने चारा संबंधी समस्या से निदान के लिए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. इस बाबत संघ ने उपायुक्त के नाम दिये आवेदन में कहा है कि दूध के व्यवसाय से जीविकोपार्जन करनेवालों को चारा का कम वजन दिया जाता है. इससे उन्हें परेशानी हो […]

गिरिडीह : जिला दूध विक्रेता संघ के सदस्यों ने चारा संबंधी समस्या से निदान के लिए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. इस बाबत संघ ने उपायुक्त के नाम दिये आवेदन में कहा है कि दूध के व्यवसाय से जीविकोपार्जन करनेवालों को चारा का कम वजन दिया जाता है. इससे उन्हें परेशानी हो रही है. कहा कि तीसी, खल्ली, मकई, दर्रा, गेहूं का दर्रा बेचने वाले कारोबारियों से वे काफी परेशान हैं, क्योंकि क्षेत्र में गिने-चुने लोग ही चारा विक्रेता हैं. संघ की शिकायत है कि चारा विक्रेता बेवजह चारा नहीं होने का बहाना करते हैं. संघ ने मामले की जांच कर प्रशासन से निदान की मांग की है. आवेदन पर बालेश्वर यादव, नरेश यादव, अरविंद यादव, रंजय यादव, उत्तम यादव, अजीत यादव, चंद्रिका यादव, पंकज यादव, नीरज यादव, राजा यादव, मदन यादव, अनिल यादव आदि के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >