Maiya Samman Yojana: गिरिडीह में 15611 लोगों के मंईयां सम्मान पर क्यों लगा ब्रेक? अब आगे क्या होगा?

Maiya Samman Yojana: झारखंड की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना की 15611 लाभुक बेहद परेशान हैं. जनवरी से उनके खाते में मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं आ रहे हैं. मार्च में सरकार ने एकमुश्त 7500 रुपए लाभुकों के अकाउंट में भेजे, लेकिन इन लाभुकों के खाते में पैसे नहं आये. आखिर क्यों नहीं आ रहे हैं इनके अकाउंट में पैसे? आने वाले दिनों में इनके खाते में पैसे आयेंगे या नहीं?

Maiya Samman Yojana: झारखंड के इस जिले में 15,611 लाभुकों के मंईयां सम्मान योजना पर ब्रेक लग गया है. इनके खाते में जनवरी से मार्च 2025 तक के 7500 रुपए भी नहीं आये हैं. झारखंड सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत हर लाभुक के बैंक अकाउंट में 2500 रुपए ट्रांसफर करती है. हाल के दिनों में लाखों महिलाओं के अकाउंट में ये पैसे आने बंद हो गये हैं. गिरिडीह जिले की 15,611 महिलाएं उन लोगों में शामिल हैं, जिनके अकाउंट में मंईयां सम्मान योजना के पैसे आने बंद हो गये हैं. आखिर क्यों?

झारखंड की 2.97 लाख लाभुकों के कागजात में गड़बड़ी

इसका जवाब भी सामने आ गया है. अभी इनकी राशि को होल्ड पर रखा गया है. दरअसल, मंईयां सम्मान योजना के कुल लाभुकों में से 2,97,301 लाभुकों के कागजात में गड़बड़ी पायी गयी. सरकार ने इनके दस्तावेजों के सत्यापन के आदेश जारी किये. सत्यापन के दौरान गिरिडीह जिले की इन 15,611 लाभुकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली. इसलिए इनके पैसे को भी होल्ड पर रख दिया गया.

इसे भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

53.64 लाख महिलाओं को मार्च तक मिले 2500 रुपए

झारखंड सरकार के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से मार्च 2025 के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कुल 53,64,490 लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये. बाद में जांच हुई, तो पता चला कि काफी संख्या में ऐसे लाभुक हैं, जिनके दस्तावेज रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे. उनसे दोबारा दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रखंड और अंचल कार्यालयों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को संबंधित प्रखंड कार्यालयों में और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को अंचल कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया है. प्रखंड और अंचल कार्यालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जब तक कागजात का सत्यापन नहीं हो जायेगा, तब तक यह राशि जारी नहीं की जायेगी.

बैंक खाता आधार से लिंक नहीं, तो मंईयां सम्मान का पैसा नहीं

झारखंड सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अप्रैल 2025 से सिर्फ उन्हीं लाभुकों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा. गिरिडीह जिला प्रशासन लाभुकों को बता रहा है कि कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों को सही करवा लें. अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवा लें. अगर ऐसा नहीं करेंगे, तो अगली किस्त उनके खाते में नहीं आयेगी. न ही होल्ड पर रखी गयी रकम मिलेगी.

इसे भी पढ़ें

Historical Places of Bokaro: अतीत की स्मृति संजोये हैं बोकारो के ये ऐतिहासिक स्थल

पहलगाम के आतंकियों की मानसिकता वाले लोग झारखंड में भी, बोले बाबूलाल मरांडी

Heat Wave Alert: झारखंड में 2 दिन चलेगी उष्ण लहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >