देवरीसावन का महीना अब अपने शीर्ष पर है. श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. कांवर यात्रा और शिवालयों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. सावन माह की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर देवरी प्रखंड में सोमवार को कांवर यात्रा आयोजित की गयी. 25 किमी लंबी इस कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने झारखंड-बिहार की मध्य सीमा गुनियाथर स्थित तेलंगा नदी से जल भर कर जिरानाथ महादेव में पूजा-अर्चना की. जल लेकर मंदिर से पैदल चल कर चतरो स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर पहुंचे और यहां पर जलार्पण किया. लकड़गढ़ा के बाद देवपहाड़ी शिव मठ स्थित बाबा जागनाथ धाम में भी जलार्पण किया जा रहा है.
हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कांवर यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु

कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
Copied link
सावन की तीसरी सोमवारी पर देवरी में भव्य कांवर यात्रा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने तेलंगा नदी से जल भरकर शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।