Jharkhand News: गिरिडीह के नवोदय विद्यालय के छात्र का पेड़ से झूलता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jharkhand News : गिरिडीह के नवोदय विद्यालय के छात्र का शव उसके स्कूल परिसर में स्थित एक पेड़ पर झूलता मिला है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने स्कूल के प्रचार्य और शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाया है,

गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह के गांडेय में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र का शव संदिग्ध स्थिति में पेड़ पर झूलता मिला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी है. जानकारी के जवाहर नवोदय विद्यालय के 11 वीं का छात्र 17 वर्षीय रामप्रसाद यादव (राजधनवार थाना क्षेत्र के बलहारा निवासी) का शव विद्यालय परिसर के अंदर निर्मित छात्रावास के बाहर एक पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता मिला.

गिरिडीह की खबरें यहां पढ़ें

स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों पर लगा हत्या का आरोप

गुरुवार की सुबह जब छात्रों की नजर मृत छात्र पर पड़ी तो हो हल्ला करना शुरू कर दिया. इसके बाद गांडेय थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारा. इधर छात्रों और परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य समेत शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाया है. मौके पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, बीडीओ निसात अंजुम, प्रमुख राजकुमार पाठक, इंस्पेक्टर मो.कमाल खान भी पहुंचे और जानकारी ली. इधर सामाजिक और राजनीतिक पेंच के बीच करीब 8 घंटे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Also Read: Budget 2025: झारखंड सरकार बजट में महिलाओं के लिए खोलेगी खजाना, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर दिया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >