झारखंड की हो रही उपेक्षा

देवरी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धनंजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की जनता की उपेक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि मात्र चार घंटे हाथ में लेकर किये गये लॉकडाउन से उपजी समस्याओं के निराकरण की दिशा में केंद्र की ओर से राज्य को बहुत कुछ नहीं मिला. लॉकडाउन से उपजी […]

देवरी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धनंजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की जनता की उपेक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि मात्र चार घंटे हाथ में लेकर किये गये लॉकडाउन से उपजी समस्याओं के निराकरण की दिशा में केंद्र की ओर से राज्य को बहुत कुछ नहीं मिला.

लॉकडाउन से उपजी खाद्यान्न की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार वैसे सभी राज्यवासियों को अनाज मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है. इस कार्य के लिये जिला प्रशासन रात दिन एक किये हुए है. इसके लिए श्री सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया है कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर जरूरतमंदों को चिह्नित कर खाद्यान्न उपलब्ध कराये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >