Jharkhand Chunav: गांडेय में वोटिंग के बीच गिरिडीह में क्या बोलीं कल्पना सोरेन, देखें Video

Jharkhand Chunav: गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर वोटिंग के बीच झामुमो नेता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जनता से क्या आपील की, देखें वीडियो.

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच एक बयान दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर गांडेय से चुनाव लड़ रहीं कल्पना सोरेन ने कहा, ‘मैं खुद गांडेय जा रही हूं.’

मतदान के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें – कल्पना की अपील

कल्पना सोरेन ने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे मतदान जरूर करें. झारखंड के सभी लोगों से चाहे वो पुरुष हों, महिला हों, युवा हों, बुजुर्ग हों, सभी को अपने घर से बाहर आना चाहिए. अपना वोट जरूर डालना चाहिए. ये उनका अधिकार है और इस अधिकार का इस्तेमाल सभी को करना चाहिए.’

गांडेय के विकास के लिए 5 साल मेहनत करूंगी – कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने विश्वास जताया कि एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मेरी जीत होगी. मैंने गांडेय की जनता के लिए काफी काम किया है. मैंने वहां बहुत मेहनत की है. अगले 5 साल भी मैं इतनी ही मेहनत करूंगी. क्षेत्र का विकास करूंगी.’

जनता हमारे पक्ष में करेगी मतदान – कल्पना सोरेन

झामुमो विधायक ने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन और महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर रही है. उन्होंने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि झारखंड में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी. महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार ने जो विकास कार्य शुरू किए हैं, उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता हमारे पक्ष में मतदान करेगी.

Also Read

Jharkhand Election 2024 Phase 2 Live: बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान

Raj Mahal Assembly Election: ‘हर साल एक लाख बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी’, बोले अनंत ओझा, नहीं बना मानिकचक गंगापुल तो नहीं मागूंगा वोट

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए BJP और JMM से मांग जवाब, कहा-आचार संहिता के खिलाफ ये काम

Jharkhand Election 2024: 38 विधानसभा क्षेत्रों में 1.23 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, सीएम हेमंत सोरेन सहित इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >