Giridih News :गांडेय में मैट्रिक के छह व इंटर के दो सेंटर

Giridih News :इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी प्रखंड क्षेत्र में पूरी कर ली गयी है. यहां मैट्रिक के 2188 व इंटर के 698 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

मैट्रिक के लिए छह व इंटर के लिए दो सेंटर बनाये गये हैं. कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी प्रखंड प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कर ली है. मैट्रिक के 2188 विद्यार्थी और इंटर के 698 मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे. महेशमुंडा के निर्मला बालिका उच्च विद्यालय में 350, निर्मला कन्या मध्य विद्यालय में 393, संत जोन ब्रिटो उच्च विद्यालय में 266 व संत जोन ब्रिटो मध्य विद्यालय में 463, गांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय में 407 और मध्य विद्यालय में 309 मैट्रिक के विद्यार्थी शामिल होंगे. वहीं, इंटर के 344 विद्यार्थी संत जोन ब्रिटो हाई स्कूल व प्लस टू हाई स्कूल गांडेय में 354 विद्यार्थी शामिल होंगे. सीओ मो हुसैन ने कहा कि प्रखंड के सभी सेंटरों में कदाचार मुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी. सेंटर में पुलिस बल की तैनाती के साथ -साथ स्वास्थ्य सेवा की भी व्यवस्था रहेगी.

डीसी ने तिसरी व जमुआ के केंद्रों का लिया जायजा

तिसरी, मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर डीसी ने तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाला उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा केंद्र से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उनके साथ खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन, तिसरी के सीओ अखिलेश प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इधर, डीसी लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज में बनाये गये केंद्र का निरीक्षण किया. डीसी ने परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने केंद्राधीक्षकों व संबंधित अधिकारियों से बातकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन ने वहां सीसीटीवी कैमरा की जांच की. केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि वे प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरे के सामने ही खोलेंगे. मौके पर बीडीओ अमलजी, सहदेव महतो, मदन मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >