Giridih News: बिरनी में अवैध रुप से संचालित आरा मिल को विन विभाग के अधिकारियों ने किया ध्वस्त

Giridih News: बिरनी प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत गांडो में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर गिरिडीह के रेंजर एसके रवि के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गयी है. रेंजर की उपस्थिति में मिल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही ध्वस्त आरा मशीन समेत भारी मात्रा में लकड़ी को जब्त कर कई ट्रैक्टर में लोड कर अपने साथ गिरिडीह ले गये.

बिरनी प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत गांडो में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर गिरिडीह के रेंजर एसके रवि के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गयी है. रेंजर की उपस्थिति में मिल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही ध्वस्त आरा मशीन समेत भारी मात्रा में लकड़ी को जब्त कर कई ट्रैक्टर में लोड कर अपने साथ गिरिडीह ले गये. इस दौरान दर्जनों उप विन परिसर पदाधिकारी के अलावा विभागीय जवान शामिल थे. रेंजर ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिरनी थाना क्षेत्र हरिहरपुर निवासी शंकर राणा के द्वारा गांडो गांव के अंदर लंबे समय से अवैध रूप से आरा मिल को संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. जब्त लकड़ी मशीन लगभग दो लाख रुपये की बतायी जा रही है. कहा कि जिसकी जमीन मालिक और संचालक शंकर राणा के खिलाफ विन विभाग के अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. अवैध आरा मिल पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. जहां जहां भी मशीन संचालित हो रही है वहा कार्रवाई की जाएगी.

इधर, बिरनी में धड़ल्ले से हो रहा है आरा मिल का संचालन

बता दें कि राज्य सरकार के द्वारा बिरनी प्रखंड में एक भी आरा मिल का लाइसेंस नहीं दिया गया है, जबकि कई लोगों को फर्नीचर से लेकर घर बनाने में लकड़ी की जरूरत होती है. इस कारण बिरनी में दर्जनों आरा मिल का संचालन किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि लाइसेंसी आरा मिल नहीं रहने के कारण अवैध आरा मिल संचालक मनमाने तरीके से अधिक रुपये लेता है और लोगों को मजबूरी में भुगतान भी करना पड़ता है. अगर लाइसेंसी होते तो उसकी दर भी तय होती, इससे लोग परेशानी के साथ साथ आर्थिक दोहन होने से बच जाते. कहा कि बिरनी प्रखंड में लगभग एक दर्जन उप विन परिसर पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं, जो पूरे बिरनी क्षेत्र का भ्र्मण करते हैं. कहा कि आरा मिल का संचालन किया जा रहा है तो उसकी पुख्ता जानकारी रहती है. जो आरा मिल संचालक विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर नहीं चलते है उस पर विन विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर देते हैं, और जो मिलकर चलते हैं उन्हें छोड़ दिया जाता है.

कहां कहां हो रहा है संचालन

बिरनी प्रखंड के बाराटांड़ में 2, गुड्डीटांड़ में 3, कर्री में 1, बटलोहिया में 1, हरिहरपुर में 1, तेतरिया सलैडीह में 1, करमाटांड़ के बाघानल में 1, सुइयाडीह में 1, बलगो में 1, चिताखारो में 2 , द्वारपहरी में 1, पडरमनिया में 1 आरा मिल का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है.

कार्रवाई से पूर्व मिल जाती है आरा संचालकों को सूचना

लोगों का कहना है कि विन विभाग के अधिकारी की कार्रवाई होने के पूर्व आरा मिल संचालकों को सूचना मिल जाती है. वरीय अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचते हैं तब तक आरा मिल को संचालक खोल लेते हैं और वरीय अधिकारी को खाली हाथ लौटना पड़ता है. इस कार्यवई में रेंजर एस के रवि, उप वन परिसर पदाधिकारी हरिशंकर वर्मा, अमर कुमार विश्वकर्मा, बबीता कुमारी, सुरुचि कुमारी समेत काफी संख्या में विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >