Giridih News: शराब बेचने से मना किया तो पति पत्नी के साथ की मारपीट

Giridih News: इसके बाद दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. रुक्मिणी ने बताया कि इनके घर के बगल के कुछ लोगों अवैध तरीके से महुआ शराब बेच रहे हैं. लोग वहां पर शराब पी गाली-गलौज करते हैं. इसके साथ ही उत्पात मचाते हैं.

तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गावं निवासी सुरेश दास और उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. रुक्मिणी ने बताया कि इनके घर के बगल के कुछ लोगों अवैध तरीके से महुआ शराब बेच रहे हैं. लोग वहां पर शराब पी गाली-गलौज करते हैं. इसके साथ ही उत्पात मचाते हैं. इसका विरोध करते हुए रुक्मिणी ने शराब बेचने से मना किया. इसके बाद आरोपियों नें उनकी पिटाई कर दी. जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >