Giridih News :घर में लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति जली

Giridih News :गांडेय प्रखंड की दासडीह पंचायत अंतर्गत मरगोडीह गांव के कैलाश मंडल के घर में मंगलवार की रात आग लग गयी. आग लगने से घर में रखे कई सामान जलकर राख हो गये.

हालांकि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. कैलाश अपने पारवार के सदस्यों के साथ जयपुर में मजदूरी करता है. मरगोडीह में उसके बुजुर्ग पिता छत्रु मंडल रहते हैं. वह मंगलवार की रात को अघर में सो रहे थे. इसी दौरान शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी. आग की लपट देखकर छत्रु हो-हल्ला करने लगे. हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे और आग पर काबू पाया. छत्रु ने बताया कि अगलगी से लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >