विवाहिता की हत्या के मामले में हैदराबाद गयी हीरोडीह पुलिस

28 अगस्त तो बरामद हुआ था विवाहित का शव

गिरिडीह.

हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया के 23 वर्षीय विवाहिता रिंकू देवी की हत्या की घटना के उद्भेदन में जुटी हीरोडीह थाना पुलिस की एक टीम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंच गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की घटना में पुलिस की तकनीकी जांच में यह बात सामने आयी है कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फ्लाइट से हैदराबाद पहुंच गया है. इसके बाद पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए हैदराबाद पहुंची.

आरोपी के पकड़े जाने की चर्चा :

क्षेत्र में चर्चा है कि हत्या के आरोपी को हीरोडीह पुलिस ने हैदराबाद में पकड़ लिया है. हालांकि, हीरोडीह पुलिस कुछ बताने से परहेज किया जा रहा है. थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है, अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. मालूम रहे कि 28 अगस्त को बैरिया दीवान टोला निवासी जगदीश महतो की विवाहिता पुत्री रिंकू का खून से लथपथ शव मुरलीपहाड़ी स्थित जेट्रोफा की झाड़ी से बरामद हुआ था. जगदीश ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >