ट्रक व ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर

गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी चौक में गुरुवार की देर रात गिट्टी लदे ट्रक और बालू लोड ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद जिप सदस्य पवन चौधरी की पहल पर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

गावां.

गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी चौक में गुरुवार की देर रात गिट्टी लदे ट्रक और बालू लोड ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद जिप सदस्य पवन चौधरी की पहल पर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक खोटममनाय निवासी आलोक कुमार पिता बिरजू राम (21) वर्ष और नकुल कुमार पिता बैधनाथ राम (22) वर्ष है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक गावां से बालू लेकर गुमगी की ओर जा रहे था. इसी बीच देवरी से विपरीत दिशा में आ रही गिट्टी लोडेड ट्रक के साथ आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. इसमें दोनों युवक घायल हो गए. घटना के बाद वाहन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >