गिरिडीह सड़क हादसा : टमाटर से लदा पिकअप वैन पलटा, लोगों ने जमकर लूटे टमाटर

गिरिडीह में तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई है. दुर्घटना के बाद पिकअप में लदे टमाटर रास्ते में फैल गए.

गिरिडीह में आज सोमवार सुबह टमाटर से लदा एक पिकअप वैन पलट गया है. इस दुर्घटना में चालक के घायल होने की खबर है. यहा घटना शहर के बस स्टैंड रोड में सुबह तड़के घटी.

कैसे घटी घटना

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन संख्या JH10CS3306 स्पीड में थी और अनिंयत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. आपको बता दें इस घटना में अच्छी खबर यह रही कि चालक के अलावा किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है.

लोगों ने जमकर लूटे टमाटर

घटना के बाद पिकअप वैन में लदी टमाटर बिखर गई. स्थानीय लोगों को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली वैसे ही बिखरे टमाटर को लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कोई अपने हाथों में बाल्टी तो कोई प्लास्टिक का थैला व अन्य बर्तन लेकर टमाटर को लेने पहुंच गए. कुछ ही समय में देखते ही देखते लोगों ने आधे से ज्यादा टमाटर गायब कर दिए.

घटना के बाद पहुंची पुलिस

इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की सारी जानकारी ली. इस घटना के बाद वाहन मालिक ने पिकअप को घटनास्थल से हटा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >