Giridih News: अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

Giridih News: अहिल्यापुर थाना अंतर्गत अहिल्यापुर-गांडेय मुख्य मार्ग स्थित चिकनियाबाद मोड़ के नजदीक शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी.

घटना में बाइक सवार घायल हो गया. घटना को देख स्थानीय ग्रामीण व राहगीर जुटे और 108 नंबर वाहन व स्थानीय पुलिस को फोन कर इलाज हेतु सीएचसी गांडेय भिजवाया. घायल व्यक्ति की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गौराडीह-दलदला निवासी शिव शंकर यादव उर्फ़ टेकलू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शिव शंकर यादव उर्फ़ टेकलू ग्लैमर बाइक से किसी काम को लेकर गांडेय थाना क्षेत्र के चरघरा अपने रिश्तेदार के यहाँ गया हुआ था. वापस अपने घर आने के क्रम में चिकनिया बाद मोड़ के पास तीखे मोड़ में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >