इसके बाद नए बीइइओ तीतूलाल मंडल को बुके देकर उनका स्वागत किया गया. पूर्व बीइइओ श्री चौधरी ने कहा कि तिसरी प्रखंड के सभी शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में हर तरह से उनका सहयोग किया. इस प्रखंड में लोगों के सहयोग के साथ अपनापन व एक टीम के रूप में कार्य करने की बात को भुलाया नहीं जा सकता. नये बीइइओ श्री मंडल ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें, ताकि सभी प्रशासनिक कार्य सहज हो सके. मौके पर बीपीओ बशील हेंब्रम, महादेव राय, पवन कुमार, पंकज सिंह, पप्पू साव, संदीप साव, श्याम कुमार, शशांक कुमार, बांधना उरांव, विकास कुमार, मारशिला हेब्रम, अर्जुन यादव समेत कई शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
