Giridih News: चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम

Giridih News: हरिला पंचायत के दो घरों में चोरों ने सोमवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया. यहां से लगभग एक लाख की संपति चोरी होने की बात कही जा रही है.

पीड़िता ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच पड़ताल की मांग की है. आवेदन में हरिला गांव निवासी कौशल्या देवी ने कहा है कि दसे दो भाई अर्जुन दास और ललन दास अन्य प्रदेशों में मजदूरी करते हैं. दोनों के घरों की जिम्मेदारी उसके उपर है. सोमवार को वे अपनी बेटी के घर गयी थी. मंगलवार की दोपहर को वे घर लौटी तो पता चला कि उसके खपरैल घर का उपरी हिस्सा उखड़ा हुआ है. घर के अंदर जाने पर पता चला कि अर्जुन दास के घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. खोजबीन के क्रम में पता चला कि बक्शा का ताला टूटा हुआ है और बक्शा में रखे कांसी पीतल के बर्तन, सहित 28 हजार नगदी गायब है. वहीं ललन दास के घर में भी चोरों नें चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उसके घर से भी कांसा पीतल के बर्तन सहित अन्य सामानों की चोरी की है और कई सामान गायब है. उसने ग्रामीणों को सूचना देकर इसकी जानकारी दी. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. परेशान होकर मंगलवार की शाम को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर दोनों घरों में चोरी की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >