Giridih News: धनुष यज्ञ के प्रसंग का किया मंचन

Giridih News: इसमें सुनैना सखी संवाद, राम-रावण संवाद, लक्ष्मण-जनक संवाद की लीला का मंचन किया गया. इस दौरान लीला मंडली के व्यास संदीप तिवारी द्वारा कई भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया.

देवरी प्रखंड के गादिदिघी पंचायत अंतर्गत धनुकडीह गांव स्थित बाबा रामकिशुन मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ के 50वें महाधिवेशन में वृंदावन से आये गिरिराज आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों ने लीला के चौथे दिन धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के काशी राय, संदीप राय, उदय राय, रिंटू राय, शंकर राय, रोहित राय, उपेंद्र राय, सुनील राय, महेंद्र राय, व्यास राय, नवीन कुमार राय सहित कई लोगों का योगदान मिला रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >