Giridih News: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, पांच महिलाएं जख्मी

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के मल्हेत में बुधवार की दोपहर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में टेंपो में सवार पांच महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद सभी घायलों को गावां अस्पताल में लाकर इलाज कराया गया.

घायलों में काकमारी निवासी मिथलेश प्रसाद वर्मा की बेबी देवी (45), गोबरदहा निवासी घुमा टुडू की पत्नी रेशमी देवी (40), सुखो टुडू की पत्नी रानियां देवी, दुमा टुड्डू की पत्नी दशमी देवी (40), नारायण कांदू की पत्नी बंसती देवी (41) शामिल हैं. इसमें तीन महिला को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बिरने से टेंपो से गावां हाट जा रहीं थीं. इसी दौरान ड्राइवर संतुलन खो बैठा और टेंपो पलट गया. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस टेंपो को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >