Giridih News: छठ को लेकर शहर में सजा सूप का बाजार

Giridih News: छठ महापर्व को लेकर सूप का बाजार सज गया है. शहर के टावर चौक, मकतपुर, बरगंडा, बड़ा चौक सहित अन्य जगहों पर ग्रामीण कारीगरों ने अपने अस्थायी दुकानें सजा ली हैं.

दूर-दराज गांवों से आये लोग बांस से बने सूप और डाल लेकर गिरिडीह पहुंचे हैं. सूप का उपयोग सूर्योपासना के दौरान अर्घ्य देने में किया जाता है. फिलहाल भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में खरीदारी बढ़ जायेगी. हर वर्ष की तरह इस बार भी सूप, डाल और पूजा सामग्री की अच्छी मांग रहने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >