जानकारी के अनुसार परीक्षा देने आयी एक छात्रा पर कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिका देने का दबाव बनाया. जब छात्रा ने मना कर दिया तो उसे परेशान किया जाने लगा. परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परीक्षा केंद्र के बाहर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. झड़प में छात्रों के साथ-साथ उनके परिजन भी शामिल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
