Giridih News: चोरी की बाइक के साथ एक धराया, गया जेल

Giridih News: बगोदर पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की जिसमें बाइक चोरी कर रहे युवक की पहचान की गयी. इसे लेकर बगोदर पुलिस और भुक्तभोगी के मदद से छापामारी की गयी और बाइक को बगोदर साई मन्दिर के पास से युवक को बाइक के साथ पकड़ा गया है. वहीं बाइक को भी क्षति पहुंचाई है.

बगोदर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को धर दबोचा है. पकड़े गये आरोपी का नाम राजीव बिंद है. बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के समीप एक मकान की चहारदीवारी के अंदर से आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस के कर्मी कुंदन सिंह अपनी बाइक खड़ी की थी. इस दौरान देर रात चोर ने मकान के गेट का ताला तोड़कर चहारदीवारी के अंदर रखी बाइक का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर चलते बना. इधर गाड़ी मालिक जब देर रात उठा तो देखा कि बरामदे से बाइक गायब है. वहीं गेट का ताला टूटा हुआ है. इसे लेकर इसकी सूचना बाइक मालिक ने बगोदर पुलिस को दी. बगोदर पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की जिसमें बाइक चोरी कर रहे युवक की पहचान की गयी. इसे लेकर बगोदर पुलिस और भुक्तभोगी के मदद से छापामारी की गयी और बाइक को बगोदर साई मन्दिर के पास से युवक को बाइक के साथ पकड़ा गया है. वहीं बाइक को भी क्षति पहुंचाई है. इधर पकड़े गए युवक से बगोदर पुलिस ने पूछताछ की तो अपना नाम राजीव बिंद बताया जो बगोदर बेलदारी टोला का रहने वाला है. इधर पकड़े गए चोर को बगोदर पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पकड़ा गया युवक इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देतो आ रहा था जिसे पकड़कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >