Giridih News: गिरिडीह में बड़ा हादसा, आग में जिंदा जल गए मां-बेटे

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में मां-बेटे आग में जिंदा जल गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Giridih News: डुमरी (गिरिडीह)-गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की छछंदो पंचायत के जिलिमटांड़ गांव में मां-बेटे आग में जिंदा जल गए. हादसे के बाद मौके पर गांव के लोग पहुंचे. इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गयी. डुमरी थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि पुआल में आग लगने के कारण मां-बेटे की मौत हो गयी.

बेटे के साथ पुआल के कुंभा में सोयी थी मां

45 वर्षीया नुनिया देवी कड़ाके की ठंड में अपने बेटे बाबूचंद मुर्मू के साथ खलिहान में पुआल के बने कुंभा में सोयी हुयी थी. ठंड से बचाव के लिए पास में ही वह लकड़ी जलाकर रखी थी. रात में पुआल में आग लग गयी. इससे पूरा कुंभा आग की चपेट में आ गया. कुंभा में सोए रहने के कारण वे आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सके और मदद के लिए किसी को बुला भी नहीं सके. इससे मां-बेटे की मौत हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़िए

पुआल के कुंभा में आग लगने से हुआ हादसा

खलिहान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद इसकी सूचना डुमरी पुलिस को दी गयी. डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गिरिडीह के डुमरी थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि पुआल के कुंभा में मां-बेटे सोए हुए थे. ठंड से बचने के लिए पास में आग जलाकर रखा गया था. यही आग पुआल में लग गयी. सोये रहने की वजह से ये कुछ समझ पाते, तब तक पूरा कुंभा आग की चपेट में आ गया. ये आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सके और नुनिया देवी और बाबूचंद मुर्मू की मौत हो गयी. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है.

Also Read: Giridih News: पंचायती के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत चार घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >