Giridih News: झायुमो ने जरूरतमंदों के बीच वितरण किया कंबल

Giridih News: राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निर्देश पर झारखंड युवा मोर्चा ने शुक्रवार को कंबल वितरण किया. जिला उपाध्यक्ष मो हसनैन अली के नेतृत्व सदर प्रखंड की मोहनपुर पंचायत के अंबाडीह में कंबल वितरण किया गया. इसमें सौ जरूरतमंदों को कंबल दिया गया.

हसनैन अली ने कहा कि ठंड को लेकर राज्य सरकार से मिले कंबल का वितरण सभी पंचायतों में किया गया. लेकिन कुछ जगहों पर कंबल कि पूर्ति नहीं हुई थी. इसकी सूचना मंत्री श्री सोनू को अवगत कराया गया था. उनके निर्देश पर आज कंबल वितरण किया गया है. हमलोगों ने यह प्रयास किया है कि ठंड में कोई जरूरतमंद कंबल से वंचित ना रहे. मौके पर झामुमो के प्रखंड संगठन सह सचिव सिराज अंसारी, मो दानिश, मनोज यादव, लालू यादव, मो. रफिक, मनीर शाह, राजू यादव, सुबोध यादव, मोइन साह, मो जाकिर समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >